भगवानपुर हाट: ई किसान भवन में गरमा फसल बीज वितरण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में खाद व पोषण सुरक्षा एवं राज्य योजना अंतर्गत गरमा फसल के तहत मूंग एवं उड़द बीज का वितरण शनिवार से शुरू किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार मांझी ने बताया कि बीज वितरण का जिम्मेवारी महाराजगंज के एक लाइसेंसी दुकानदार को दी गई जो ई किसान भवन भगवानपुर में काउंटर लगाकर सरकारी मूल्य पर पंजीकृत किसानों को दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मूंग का बीज प्रति किसान आठ किलोग्राम देना है जो प्रति किलो 45 रुपये की दर से है।

वहीं 13 सौ किलो ग्राम बीज वितरण का लक्ष्य है। वहीं उड़द का बीज प्रति किसान चार किलोग्राम 28 रुपये प्रति किलो की दर से किसान को देना है। उड़द का बीज प्रखंड के 20 पंचायतों के लिए 150 किलो ग्राम विभागद्वारा उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि किसान अपना ई किसान रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ई किसान भवन के काउंटर से बीज ले सकते हैं। इस अवसर पर किसान सलाहकार अब्दुल कादिर, धनंजय सिंह, कमलकिशोर सिंह, मुन्ना चौधरी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026