परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के कैलगढ़ स्थित मां दुर्गा ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकान में शुक्रवार की दोपहर एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे तथा धोखाधड़ी कर 50 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। इस मामले में दुकान मालिक शिवधर हाता निवासी विजय सिंह ने बताया कि वे कैलगढ़ स्थित अपनी हार्डवेयर की दुकान पर थे। उसी दौरान अपने भतीजा रुद्र प्रताप कुमार को बिठाकर किसी आवश्यक कार्य वश घर चले गए।
इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक पेंट खरीदने के बहाने पहुंचे और धोखे से गल्ले से 50 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मेरे भतीजे ने फोन कर दी। उसने बताया कि पेंट खरीद कर भाग रहे चारों पर संदेह है। उन्होंने घटना की सूचना थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली तथा आसपास लगे सीसी कैमरे को खंगाला। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…