परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मिशन दक्ष के तहत बच्चों को गणित और हिंदी का पाठ पढ़ाया गया। सरकार के विभिन्न निर्देश के संबंध में मिशन दक्ष के तहत उन बच्चों को पढ़ना है, जो हिंदी और गणित में पूरी तरह से कमजोर हैं। मिशन दक्ष के तहत सभी विद्यालयों में पांच बच्चे अनुपात एक शिक्षक को पढ़ने का निर्देश था।
उसी निर्देश के आलोक में शुक्रवार से ही प्रखंड के नामित शिक्षक बच्चों को तीन बजे से पांच बजे तक पढ़ाते नजर आए। विद्यालय शाम पांच बजे तक खुला रहा। इसकी निगरानी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरि ने किया। मध्य विद्यालय सदरपुर के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मंडल ने मिशन दक्ष के तहत बच्चों को जोड़, घटाव, गुणा, भाग का बेहतर जानकारी दी। वहीं गणित के बाद हिंदी पढ़ने और लिखने की कला बच्चों को बताया गया। जो काफी सराहनीय रहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…