परवेज अख्तर/सिवान :
जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के हलीम टोला गांव के अलादी मुहल्ले में बदमाशों ने सोमवार की रात करीब नौ बजे एक युवक के मुंह में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी. मृतक थाना क्षेत्र के सियाड़ी कर्ण निवासी जवाहिर चौधरी का पुत्र उपेंद्र यादव (30) बताया जाता है. घटना के बारे में स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बदमाश सोमवार की आठ बजे रात को मृतक को उसके घर सियाड़ी कर्ण से बाइक से हलीम टोला गांव के अलादी टोला ले गए. बताया जाता है कि संपत भगत के घर पीछे कुंआ समीप उपेंद्र यादव के मुंह में पिस्टल डालकर गोली मार दी. नतीजतन युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई. पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की. लेकिन नाराज ग्रामीणों ने शव को उठाने से मना कर दिया. मृतक के भाई जयप्रकाश यादव के आवेदन पर पुलिस ने थाना कांड संख्या-73/21 के तहत हत्या व आर्म्स एक्ट आदि मामला दर्ज कर लिया. थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…