भगवानपुर के सहसरांव में मरघट की जमीन में बन रहे सार्वजनिक शौचालय को ग्रामीणों ने बंद कराया

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सहसरांव गांव के धमई नदी के किनारे बन रहे सार्वजनिक शौचालय के कार्य में लगे कारीगरों ने मंगलवार को ग्रामीणों के विरोध पर कार्य बंद कर दिया. विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि जिस भूमि पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है वह भूमि खाता संख्या 130 गैरमजरूआ आम है. जिसका सर्वे संख्या 1280,रकबा एक बिगहा, ग्यारह कट्ठा नव धुर है.उक्त भूमि का किस्म मरघट है. सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य का विरोध करते हुए पूर्व मुखिया चन्द्रिका प्रसाद ने कहा कि मरघट की भूमि में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराना सरसर गलत बात है क्योंकि की इस मरघट में जिस भाग पर शौचालय का निर्माण कार्य हो रहा है उसपर महलोगों के पूर्वजों के चिता जली है.

उक्त स्थान से हम सभी की धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है. जबकि इस निर्माण कार्य को बंद कराने के लिए 09 मार्च को सीओ को पत्र दिया गया है. लेकिन इनके स्तर के कोई करवाई नहीं किया गया तो हम लोगों ने निर्माण स्थल पर पहुच कर कार्य को बंद कराया। निर्माण कार्य को बंद कराने वालों में ललन महतो, सीताराम सिंह, श्रीभगवान मांझी डीलर, शत्रुध्न सिंह, वकील सिंह, लालदेव महतो, वकील मांझी, योगेंद्र मांझी, राहुल मांझी सहीत दर्जनों लोग शामिल रहे. इस संबंध में सीओ युगेश दास ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए सरकारी भूमि पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है. बीडीओ डॉ. अभय कुमार ने बताया कि सीओ से एनओसी मिलने पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है. कार्य बंद कराने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024