बड़हरिया: चौकीदार की संदेहास्पद स्थिति में मौत, मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के जगतपुरा मठियां गांव के रंगवा टोला के स्व रेखा रंगवा के पुत्र व स्थानीय चौकीदार नागेंद्र प्रसाद (36) का शव जगतपुरा काली मंदिर के समीप मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. विदित हो कि चौकीदार नागेंद्र प्रसाद का शव जगतपुरा मठिया काली मंदिर के पास नीम के नीचे फांसी से लटका हुआ पाया गया. रविवार की भोर में शौच के लिए निकली महिला ने काली मंदिर के पास नागेंद्र का शव देखते ही इसकी जानकारी चौकीदार के परिजनों व ग्रामीणों को दी. उसके बाद ग्रामीणों ने चौकीदार की मौत सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, एसआइ राजेश कुमार, एएसआइ मो. सैयद हसन, एएसआइ राजकुमार कश्यप आदि पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरु कर दी.

पुलिस आत्महत्या व हत्या सहित तमाम बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. पुलिस ने चौकीदार नागेंद्र प्रसाद के शव को अपने कब्जे में ले लिया. पंचनामा बनवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. एएसआइ राजकुमार कश्यप चौकीदारों के साथ खुद शव को लेकर पोस्टमार्टम कराने सीवान पहुंचे. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि नागेंद्र की गर्दन में साड़ी माला की तरह लिपटी पायी गयी है. कुछ ग्रामीणों का कहना है कि नागेंद्र ने गले में साड़ी का फंदा डालकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है तो कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उसकी हत्या कहीं अन्यत्र कर उसे फांसी का रुप देने की कोशिश की गयी है.

बताया जाता है कि जगतपुरा मठिया के रामजीत महतो के घर तिलकोत्सव था, जिसमें नागेंद्र रंगवा देर रात तक देखा गया था. कुछ लोगों का कहना है कि वह सबसे अंत में करीब दो बजे रात में खाना खाया था. ग्रामीणों की माने तो जब वह गुस्से में होता था तो वह घर छोड़कर दूर एकांत में चला जाता था व परिजन रात भर खोजते रहते थे. बहरहाल, पुलिस तमाम बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. हालांकि अभी घटना के बारे में पुलिस कुछ भी कहने से कतरा रही है. मामले की छानबीन कर रही पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026