परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को विस्तारित करने की मांग के समर्थन में क्षेत्रीय विधायक सत्यदेव राम की अध्यक्षता में भाकपा माले के पदाधिकारियों ने एक दिवसीय धरना दिया. धरना पर बैठे विधायक ने कहा कि राज्य में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से त्रस्त नागरिकों के सामने बाढ़ जैसी विभीषिका भी दिख रही है. ऐसी परिस्थिति में पंचायत चुनाव कराना सम्भव नहीं है.
अतः सरकार से मांग है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को अगले छह माह के लिये टाल दिया जाय. इसके साथ ही निवर्तमान जन प्रतिनिधियों को ही अगले चुनाव तक कार्य करते रहने की शक्ति जारी रखी जाय. उनके अधिकार और कर्तव्य पूर्व की तरह यथावत रखी जाय. धरने में प्रखंड सचिव सुरेश राम, पूर्व मुखिया राजकुमार राज भर, इंद्रजीत कुशवाहा, अनिल राम सहित कई अन्य शामिल रहे. मांग पत्र को व्हाट्सएप के माध्ययम से पार्टी सचिव ने बीडीओ को भेजा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…