परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की एक विवाहित की गला रेत हत्या कर लाश को जिगना-मानिकपुर सड़क के किनारे फेंक देने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। विदित हो कि गोपालगंज के महम्मदपुर थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम को डुमरिया घाट पुल के पास पत्नी की हत्या कर भाग रहे पति व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया था।
बताया जाता है कि पकड़ी गांव के रुस्तम अली की पुत्री गुल अफसां की शादी सारण जिला के पानापुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर के अली इमाम के पुत्र सद्दाम हुसैन के साथ हुई थी। सद्दाम हुसैन सोमवार को अपनी पत्नी गुल अफसां को अपनी ससुराल बुलाकर गला रेत हत्या कर दी थी। गिरफ्तार पति सद्दाम व उसका सहयोगी आमिर है। मीरगंज पुलिस ने सद्दाम हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इधर मंगलवार को गुल अफसां का शव जैसे ही पहुंचा, परिजनों के रुदन-क्रंदन से कोहराम मच गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…