परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना के आज्ञा चौक सथित एसएच-73 पर बाइक सवार पीछे से ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दिया। इससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गयी। जबकि उसके साथ बैठा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अफराद के पप्पू प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार था। जबकि घायल युवक अफराद के मदन राम का 16 वर्षीय पुत्र पिंटू राम है। जिसका इलाज गोरेयाकोठी सीएचसी में चल रहा है। बताया जाता है कि दोनों युवक मंगलवार की शाम चार बजे बाइक से मलमलिया की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक द्वारा उक्त बाइक में पीछे से धक्का मार दिया गया।
घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर भीड़ को शांत करा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घायल व्यक्ति को सीएचसी गोरेयाकोठी में इलाज के लिए भेजवाया। पुलिस अज्ञात ट्रक ड्राइवर के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच कर रही है। घटना की खबर घर पर मिलते ही कोहराम मच गया। परिजन रोते चिल्लाते घटनास्थल पर पहुंच गए। इस संबंध में समाज सेवी कन्हैया प्रसाद व परमा यादव ने मृतक के आश्रित को सरकार द्वारा अविलंब मुआवजे की राशि का भुगतान करने की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…