परवेज अख्तर/सिवान: रामजान एक पवित्र महीना है। रामजान की फजीलत बयान करते हुए तेतहली दक्खिन टोला मस्जिद के इमाम हाफिज मो. एसरार बरकाती ने कहा कि इस महीना की बहुत बड़ी फजीलत है। इसमें जकात देने से माल पाक हो जाता है। हमें अधिक से अधिक अपने सामान से जकात और फितरा निकालना चाहिए। जकात से तो माल पाक होता ही है लेकिन कितने गरीब और बेसहारों का घर भी आबाद हो जाता है।
उन्होंने कहा कि एक साथ रोजा खोलने और एक साथ नमाज पढ़ने से सवाब भी अधिक है, लेकिन जिससे आपसी भाईचारा भी बनता है। रामजान आपसी एकता और भाईचारा का भी संदेश देता है। रोजा केवल भूखे रहने का नाम नहीं है। रोजा रखकर अल्लाह द्वारा बताए तमाम शर्तों को पूरा करना भी है। रोजा हर शरीर के अंग का होता है। रोजा रखने से इंसान का शरीर नेक और पाक होता है। साथ ही साथ तमाम गलतियों से छुटकारा भी मिलता है। रामजान में भूखे प्यासे रहने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी ठीक हो जाती है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…