पचरुखी: शादी समारोह में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर बवाल

  • भगदड़ के बीच जान बचा भागे दूल्हे ने बगल के गांव में ली शरण
  • मामला शांत हुआ तो बिन बाराती पुलिस की देखरेख में हुई शादी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी सहायक सराय थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात शादी समारोह के दौरान आयोजित आर्केस्ट्रा में फरमाईशी गाना बजाने का खुमार इस कदर चढ़ा कि क्या बराती, क्या घराती सभी की पिटाई हो गई। दरवाजे पर लगी बारात में हंगामे के बाद भगदड़ के बीच दूल्हे को कौन पूछे? सब जान बचाकर इधर उधर भागते फिरे। इस बीच दूल्हे राजा भी वहां से खिसकने में भी अपनी भलाई समझे और अपने कुछ चंद साथियों के साथ भागकर बगल के गांव जा पहुंचे। आखिर उनके पास रास्ता ही क्या था, क्योंकि भगदड़ में कोई किसी को पहचाने की स्थिति में नहीं था। वहीं इस भगदड़ में जहां दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोगों को चोट लगी है। वहीं कई लोग गम्भीर रूप से जख्मी भी हुए हैं।

हालांकि इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बवाल पर काबू पाया और पुलिस के सहयोग से बगल के गांव से काफी मान-मनौवल के बाद दूल्हे को वापस लाया गया। जहां बिन बाराती पुलिस की देख-रेख में विवाह सम्पन्न हुआ। बता दें कि बुधवार की रात चांप टोला जितपट्टी में शादी समारोह में आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ था। बारात आन्दर थाना के नरेन्द्रपुर से आयी थी। इसी बीच फरमाईशी गीत को लेकर दोनों पक्षों के कुछ युवक आपस में भिड़ गये। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों के युवकों में मारपीट शुरू हो गई जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। इस घटना में दर्जनों लोग चोटिल हो गए। हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस से नहीं की है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026