बड़हरिया: डीएम के आदेश के आलोक में एसडीओ ने दिया अतिक्रमण मुक्ति का आदेश

परवेज अख्तर/सिवान:
बड़हरिया भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र के आवेदन के आलोक मेंं डीएम अमित पांडेय के आदेश के आलोक में एसडीओ, सदर रामवावू बैठा ने बड़हरिया अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने का आदेश दिया. विदित हो कि भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि अनुरंजन मिश्र ने जिलाधिकारी अमित पांडेय को आवेदन देकर बड़हरिया के जनहित की समस्या को अवगत कराया था, आवेदन के माध्यम से भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र ने आग्रह किया है कि बड़हरिया में जाम की गंभीर समस्या है.उसकी मुख्य वजह अतिक्रमण है.उन्होंने आवेदन में कहा है कि मार्केट मालिक अपनी जमीन पकड़कर दुकान बना दिये हैंं व सरकारी जमीन पर दुकानदार छजनी गिरा दिये हैंं.

जिसे हटाने के लिए पैमाइश की आवश्यकता है. दूसरा गरीब ठेला वाला सरकार जमीन पर ठेला लगाकर भुंंजा, फल, पकौड़ी ,मिठाई,अंडा आदि बेचता है,जिससे मार्केट मालिक 200से 250 रूपये प्रतिदिन वसूलते हैं.यह गरीबों का शोषण है. तीसरा मुद्दा बड़हरिया थाना से सटे दोनों तरफ बालू के ट्रक लगता है,जिससे अवैध उगाही सामने वाले मार्केट मालिक या जमीन मालिक करते हैं.जबकि जमीन पथ निर्माण विभाग की है.नतीजतन ट्रक खड़ा होने से सुबह में दोनों तरफ जाम लग जाता है व आवागमन परेशानी होती है. इन मुद्दों पर जिलाधिकारी ने एसडीओ को त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया है, जिसको लेकर एसडीओ ने पत्रांक -369/सी दिनांक-आठ फरवरी,2021 के आलोक में बड़हरिया सीओ व थानाध्यक्ष को तीन दिनों के अंंदर जांच कर नियामानुसार कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024