हसनपुरा के रजनपुरा में बदहाल नलकूप को ले शुक्रवार को होगा आमरण अनशन

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा में गुरुवार को तीसरे दिन स्थानीय ग्रामीण शारदा रमण द्विवेदी के नेतृव में दर्जनों ग्रामीणों ने रजनपुरा के बदहाल नलकूप व लिफ्ट एलिगेशन को ले अनिश्चित कालीन धरना जारी रखा. शारदा रमण द्विवेदी ने कहा कि आज धरना का तीसरा दिन है. बावजूद अभी तक किसी अधिकारियों ने हमलोगों की सुधी तक नहीं ली. आज 12 फरवरी को आमरण अनशन तथा कल 13 फरवरी को सिसवन सीवान मुख्य मार्ग अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. श्री द्विवेदी ने कहा कि हमारे रजनपुरा गांव में तीन लिफ्ट एरिगेशन बोरिंग बाण गंगा नदी में लगा है. जो हाल के दिनों में बेकार पड़ा है. दो तीन साल पहले इसकी मरमती भी हुआ है.

इसमें हम सब किसानों की जमीन भी लगी है. बावजूद किसान सिंचाई की सुविधा से वंचित है. किसानों की खेतों में पानी नहीं पहुंच रही है. समाजसेवी चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि हमलोग 24 घंटें सर्दी के मौसम में धरना पर बैठे है, बावजूद किसी पदाधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा.जब हमलोग सड़क जाम करेगें तो पदाधिकारी आकर आश्वासन देगें. अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज की जायेगी. कार्यक्रम के अंतर्गत अगर किसी तरह की घटना घटती है तो सारी जबावदेही प्रशासन की होगी. धरना में  बीरेंद्र सिंह, सुलोचन यादव,राहुल सिंह, शेखर सिंह,शुभम दूबे, बच्चा यादव, जग्गु बैठा, नन्हे खान,सजूद हसन, अब्दुल हसन, अख्तर अली, सदन साह, मनीष साह, अरविंद दूबे, सुरेश यादव, संजीत बैठा, बिनोद शाहनी, रोहित सिंह,चंद्रदेव यादव आदि उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026