परवेज अख्तर/सिवान: बकरीद को बड़हरिया एवं नौतन थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में बकरीद पर्व को आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने की सलाह दी गई। साथ ही किसी भी अफवाह से दूर रहने, यदि किसी से शांति भंग होने की संभावना होते इसकी सूचना प्रशासन को देने की सलाह दी गई। बड़हरिया थाना परिसर में बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, राजस्व अधिकारी राकेश आनंद, एसआइ पंकज कुमार पांडेय पीएसआइ दुर्गा कुमारी संयुक्त रूप से की। अंचलाधिकारी ने कहा कि आप सभी मिलजुल कर बकरीद मनाएंगे। उन्होंने कहा कि नमाज के दौरान मस्जिद एवं आसपास के जगहों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
उन्होंने कहा कि किसी तरह का कोई कदम ना उठाएं ताकि दूसरे समुदाय के लोगों पर ठेस पहुंचे। एसआइ पंकज कुमार पांडेय ने बकरीद पर्व को शांति पूर्वक मनाने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इस मौके पर भाजपा नेता अनिल कुमार गिरि, पूर्व मुखिया वीरेंद्र साह, भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा, मुखिया बशीर खान, जकरिया खान, रहीमुद्दीन खान, सरपंच संघ अध्यक्ष झगरू चौधरी आदि उपस्थित थे। वहीं नौतन थाना परिसर में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने तथा अफवाह से बचने की सलाह दी गई। साथ ही लोगों को सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट से बचने की सलाह दी गई। इस मौके पर मुरारपट्टी मुखिया हवलदार अंसारी, नौतन सरपंच संघ के अध्यक्ष तारा कुमार यादव, निजामुद्दीन, जेडी आलम, रंजन गुप्ता, राकेश कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…