परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के लकड़ी टोले माधोपुर शिव मंदिर परिसर में सोमवार की रात्रि शिव मंदिर वार्षिकोत्सव पर जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को पूरी रात झूमने पर मजबूर कर दिया। ज्यों-ज्यों रात ढलती गई कलाकार अपनी भक्ति व देवी गीतों से श्रोताओं को झुमाते रहे। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी सह आयोजक आनंद प्रसाद कुशवाहा और सुरेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में लोक गायक विजेंद्र गिरि, प्रमोद सिंह राठौर व बनारस से पधारे आचार्य संत अमित भारद्वाज, धीरज शांडिल्य ने भगवान शिव की महिमा और उनके चमत्कार की कथा, भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना, वंदना भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं में भक्ति का भाव भर दिया।
बीच-बीच में कलाकार प्रहसन प्रस्तुत कर श्रोताओं को हंसाते भी रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को आयोजकों द्वारा अंग वस्त्र देकर तथा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मुखिया नंदकिशोर यादव, राजद नेता प्रदीप यादव, अखिलेश प्रसाद, संतोष प्रसाद, चंदन कुमार, पुजारी अखिलेश दास, योगीलाल साह, त्रिभुवन प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…