बड़हरिया: जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरुकता अभियान

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया प्रखंड के लकड़ी कलस्टर में गठित श्रीविनायक जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के माध्यम से क्षेत्रीय समन्वयक संतोष कुमार के नेतृत्व में रविवार को मतदाता जागरुकता महारैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान जीविका दीदियों को शपथ दिलाया गया कि हमलोग लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।

” महारैली का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र के महापर्व में जनसमुदाय को अपना मतदान करने के प्रति जागरूक करना तथा 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराना था। इस मौके पर सामुदायिक समन्वयक विश्वंभर कुमार गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, विनायक जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष मनीषा देवी, सचिव प्रियंका देवी, कोषाध्यक्ष ममता देवी, सीएफ सुमन कुमारी, एमबीके अमीना खातून, जेआरपी अनिल कुमार आदि जीविका दीदी उपस्थित थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026