परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के मैरीटार स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह जानकारी देते हुए यज्ञाचार्य पंडित विनय दुबे ने बताया कि नौ अप्रैल को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। उसी दिन शाम मंडप प्रवेश, 10 अप्रैल को मंडप पूजन एवं वेदी पूजन,11 अप्रैल को अरणी मंथन कर हवन किया जाएगा।
मंदिर में स्थापित होनेवाली मां दुर्गा की प्रतिमा का संस्कार जैसे जलाधिवास, 12 अप्रैल को अन्नाधिवास, 13 अप्रैल को वस्त्राधिवास व पुष्पाधिवास, 14 अप्रैल को शय्याधिवास, धुपधिवास एवं फलाधिवास,15 अप्रैल को शिखरध्वज पूजन 16 अप्रैल को अचल प्राण प्रतिष्ठा, महाशृंगार एवं महाआरती तथा 17 अप्रैल को महायज्ञ की पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस दौरान प्ररत्येक दिन वृंदावन की प्रसिद्ध शिवराज महाराज की रामलीला व रासलीला तथा कथावाचक स्वामी प्रज्ञानंद महाराज द्वारा राम कथा का मंगल गायन किया जाएगा। इस मौके पर निअंकु राय, चंद्रप्रकाश दुबे, संदीप सिंह, विंध्याचल सिंह, शेषनाथ सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…