परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के थाना चौक के समीप पूजा पंडाल आयोजित मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पूजा स्थल से आरंभ होकर जामो चौक होते हुए यमुनागढ़ देवी मंदिर स्थित तालाब के समीप पहुंची जहां आचार्य अजय मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर जल भरा गया। उसके बाद कलश यात्रा बड़हरिया पुरानी बाजार, सुरहिया, कोइरीगांवा आदि गावों से होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची।
इस दौरान हर-हर महादेव, मां के जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष अजय मिश्रा, सचिव दामोदर जायसवाल ने बताया कि 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना कर मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस मौके पर प्रशांत कुमार, जनार्दन कुमार, केशर श्रीवास्तव, राजेश सिंह, विजय चंदेल, जितेंद्र कुमार, अजय कुमार, भोज यादव आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…