परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी क्षेत्र के बंगरे गांव के समीप से मंगलवार को खनन विभाग की टीम ने बालू से लदे दो ट्रक को जब्त कर लिया। साथ ही एक चालक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा चालक मौके से फरार हो गया। खनन विभाग के इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि वह चैनपुर ओपी क्षेत्र के बंगरे मोड़ के समीप पुलिस बल के साथ मंगलवार की सुबह अवैध खनन के खिलाफ जांच कर रहें थे।
तभी 10 चक्का वाला दो ट्रक पर बालू लदा मिला। चालान की मांग की गई तो चालक द्वारा फर्जी चालान दिखाया। कंप्यूटर से स्कैनिंग करके गाड़ी का नंबर डाला हुआ था। इस दौरान ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद दोनों ट्रकों को चैनपुर ओपी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…