परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के रोहड़ा में आयोजित भागवत कथा एवं शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में इसकी तैयारी पर चर्चा की गई। बताया गया कि रोहड़ा काली मंदिर के समीप 29 फरवरी से आठ मार्च तक इस महायज्ञ का आयोजन होगा।
इसमें सभी की भागीदारी होगी। भागवत कथा विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महर्षि दास महाराज द्वारा किया जाएगा। इस यज्ञ में अयोध्या से महामंडलेश्वर अखिलेश्वर दास महाराज पधारेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष मदन प्रसाद कुशवाहा, उपाध्यक्ष नारायण प्रसाद कुशवाहा, योगेंद्र गुप्ता,कोषाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा, रमेश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…