सिसवन: कचड़ा उठाव के लिए स्वच्छता शुल्क के रूप में देने होंगे 30 रुपये

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने सात निश्चय दो में लक्षित स्वच्छ गांव समृद्ध गांव की प्राप्ति के लिए प्रखंड के सभी पंचायतों के पीआरएस, पंचायत सचिव, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं विकास मित्रों के साथ बैठक की। बैठक में ठोस एवं तरल अपशिष्ट अपशिष्ट प्रबंधन की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी कर्मियों को प्रत्येक सप्ताह के बुधवार एवं गुरुवार को पंचायत में स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी अभियान का संचालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य हेतु पंचायत स्तरीय कर्मियों को वार्ड स्तर पर नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

बीडीओ ने कहा कि बुधवार एवं गुरुवार को स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी अभियान के तहत प्रत्येक लोगों से उपयोगिता शुल्क देने हेतु प्रेरित करने एवं उपयोगिता शुल्क के रूप में प्रति माह 30 रुपये संग्रहण करने की बात कही। कर्मियों द्वारा ग्राम स्तरीय चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा जहां सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी। बीडीओ ने कहा कि इस दौरान स्थानीय स्तर पर लोगों की मांग आधारित प्राप्त आवेदन को समेकित कर प्रखंड कार्यालय में जमा किया जाएगा, जिसकी वे अपने स्तर से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पंचायत सचिव रामअयोध्या प्रसाद, जवाहिर ठाकुर, पीआरएस अनिल कुमार, विजय कुमार राम, नीतीश कुमार सहित सभी कर्मी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024