परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: पुलिस ने लंबे अरसे से फरार दो अभियुक्तों को थाना क्षेत्र की दो अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. थाना क्षेत्र के कैलखुर्द गांव के निवासी स्व चंद्रशेखर मिश्र मिश्र के पुत्र व कांड संख्या- 444 /19 का वारंटी ऋषभ मिश्र उर्फ बीशू को एसआइ राजेश कुमार ने शुक्रवार की रात में छापेमारी कर कैलखुर्द गांव से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार ऋषभ शराब के मामले में लंबे अरसे से फरार था.
वहीं एसआइ अमित वर्मा ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बाबूहाता गांव छापेमारी कर बाबूहाता के परमा गिरी उर्फ परमानंद पर्वत के पुत्र व कांड संख्या-174/20 के वारंटी उमेश गिरी उर्फ को बाबूहाता गांव से शुक्रवार की रात में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इन दोनों अभियुक्तों को शनिवार को जेल भेज दिया. मालूम हो कि दोनों अभियुक्त बहुत दिनों से फरार चल रहे थे व पुलिस को इन दोनों अभियुक्तों की लंबे अरसे से तलाश थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…