मीरगंज से सतरघाट जाने वाले पथ को स्टेट हाईवे घोषित करने की मांग

गोरेयाकोठी विधायक ने पथ निर्माण मंत्री को सौंपा मांग पत्र

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: शनिवार को गोरेयाकोठी के भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह ने पटना में बिहार सरकार के पथ निमार्ण मंत्री नितिन नवीन से मिले. विधायक श्री सिंह ने मीरगंज से सतरघाट जाने वाली पथ को स्टेट हाईवे (SH) घोषित कर निर्माण कराने के लिए मांग पत्र दिया. इस संबंध में विधायक के निजी सचिव सोनू कुमार सिंह ने बताया कि विधायक के दादाजी पूर्व मंत्री स्व. कृष्णकांत सिंह ने उक्त पथ को बनवाया था. यह पथ लगभग 60 किलोमीटर लंबी है़, जो NH-85 मीरगंज से SH-96, NH 331 व SH -90 और रामजानकी पथ सतरघाट को जोड़ती है़. उक्त पथ कई जिले जैसे गोपालगंज, सीवान, छपरा, मोतिहारी, बेतिया, मुजफ्फरपुर, वैशाली आदि जिले को कृषि, पर्यटन, व्यवसायीकरण को जोड़ने वाला जनहित में एक अति महत्वपूर्ण पथ है़.

यह कृषि आधारित घनी आबादी वाली क्षेत्रों के बीच अवस्थित है़. इस पथ के चौड़ीकरण एव मजबूतीकरण हो जाने से प्रायः दिनों घटित हो रही घटना में कमी होगी. साथ ही भारी वाहनों, पर्यटकों व आमजन को विभिन्न जिले में आने-जाने में सुविधा होगी. वर्णित पथ गोपालगंज जिले मीरगंज से प्रांरभ होकर सीवान जिले के बड़हरिया एव गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जामो बाजार, इमिलया मोड़, डुमरा बाजार होते हुए पुनः हरदिया होकर दिघावा दुबौली होकर सतरघाट को जोड़ती है़. यह पथ हथुआ विधानसभा क्षेत्र, सीवान विधानसभा क्षेत्र, बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र, बरौली विधानसभा क्षेत्र, गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र एव बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र होकर गुजरती है़. इस पथ के निर्माण हो जाने के बाद अयोध्या, कुशीनगर से जनकपुर आने-जाने में काफी मदद मिलेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026