बड़हरिया: मिट्टी के दीप व खिलौना तैयारी करने में जुटे कुम्हार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड में जैसे-जैसे दीपावली नजदीक आ रहा है, लोग इसकी तैयारी तेजी से करने लगे हैं। इसको लेकर ग्रामीण अपने घरों व आसपास की साफ-सफाई के अलावा घरों की मरम्मत व रंग-राेगन में जुट गए हैं, वहीं कुम्हार भी मिट्टी के आकर्षक दीये एवं खिलौने बनाने में जुटे हुए हैं। वे प्रतिदिन मिट्टी के दीये को बना पकाने तथा बाजारों में बेचने में लगे हुए हैं। इस व्यवसाय में उनका पूरे परिवार का साथ मिल रहा है। इसको लेकर उनमें उत्साह देखने काे मिल रहा है।नूरा छपरा निवासी कुम्हार उमाशंकर पंडित ने बताया कि मिट्टी के दीये समेत अन्य सामान बनाना हमलोगों की परंपरागत पेशा है। वे सुबह से ही दोपहर तक मिट्टी के दीये, कलश, ढकना, घड़ा, कोसी, खिलौना आदि तैयार कर रहे हैं तथा इसे पकाने के बाद बाजारों में बेच रहे हैं।

इसे बेचने के लिए नूरा छपरा, मननपुर, इनायत छपरा, भामोपाली, बड़हरिया आदि गांवों में जाते हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद आस्था का महापर्व छठ पूजा की भी तैयारी चल रही है। यह मौका साल में एक बार आता है। इसी पेशा से परिवार का भोजन, बच्चों की पढ़ाई, शादी विवाह, इलाज का खर्च चलता है। उन्होंने बताया कि आधुनिकता भरी जीवनशैली की दौर में बाजार में चाइनीज व इलेक्ट्रानिक सामानों के आने से मिट्टी के दीपों की मांग कम हो गई है, इसके बावजूद परंपरागत तौर पर लोग मिट्टी के दीये व अन्य सामान खरीदना नहीं भुलते हैं। इन मिट्टी के दीयों से अपने घर का आंगन जगमग तो होता ही है, दूसरे के आंगन को भी जगमग हो जाता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026