परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को एसडीओ रोचना माद्री ने बीएलओ व पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए। एसडीओ ने कहा कि जिन युवक व युवतियों की 18 आयु हाे गई हो उनका हर हाल में मतदाता सूची में नाम जुड़ जाना चाहिए।
साथ ही जिन मतदाता की मृत्यु हो गई हो तथा जो दूसरे राज्य में लंबे समय से रह रहे हैं उनका मतदाता सूची से हटा दी जाए। एसडीओ ने कहा कि इसको गंभीरता से ली जाए। उन्होंने पर्यवेक्षकों एवं अधिकारियों से कहा कि इसकी समय-समय से निरीक्षण करते रहें। बैठक में अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह, बीडीओ डा. रवि रंजन, सीओ रवींद्र राम, सीडीपीओ कलावती कुमारी समेत अन्य बीएलओ उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…