बड़हरिया: रुद्र महायज्ञ सह विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को निकली कलश यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के लौवान गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर सोमवार को हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा महायज्ञ स्थल से आरंभ होकर कुवही, कर्बला, कोइरीगावां होते हुए यमुनागढ़ सरोवर तक पहुंची जहां मुख्य आचार्य रवींद्र नाथ पांडेय, गिरवर शर्मा, ज्योतिष आचार्य श्रीकांत महाराज, आचार्य पुरुषोत्तम शर्मा, केशव पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी कराई गई। उसके बाद कलश यात्रा विभिन्न मार्गाें से होतो हुए पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ आरंभ हो गया।

यज्ञाध्यक्ष प्रमोद सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव संतोष शर्मा, भारतीय सिंह, शंभू सिंह आदि ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा के अलावा रामलीला, रासलीला का कार्यक्रम चलेगा। महायज्ञ को सफल बनाने में सभी ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है। महायज्ञ की पूर्णाहुति दो मई को होगी। मथुरा वृंदावन से आए कथावाचक शिवानी कृष्ण शुक्ला द्वारा प्रतिदिन शाम सात बजे से नौ बजे तक प्रवचन किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था को ले एएसआइ मोहन लाल पासवान दल बल के साथ मौजूद थे। इस मौके पर हथिगाई पंचायत के मुखिया नंदजी सिंह, सरपंच केशव कुमार सिंह, डा. विनोद मांझी, सामाजिक कार्यकर्ता राजू यादव, शंभू सिंह, भारतीय सिंह, भाजपा नेता अनिल गिरि समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026