परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य विभाग द्वारा कालाजार से बचाव के लिए नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में दवा का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। कर्मियों की माने तो कालाजार जैसी बीमारी बालू मक्खी के काटने से होती है। बालू मक्खी अंधेरे स्थानों, चूहे की बिल व सूखे कचरे वाले स्थानों पर मिलती है।
सुपरवाइजर नीरज कुमार चौबे ने बताया कि प्रत्येक घरों में दवा का छिड़काव करनी है ताकि लोगों को कालाजार बीमारी से बचाव हो सके। छिड़काव करने वाले कर्मियों में सुपरवाइजर समेत कर्मी हृदयानंद सिंह, रणविजय प्रताप सिंह उर्फ फेकू डान, तूफानी बैठा, धीरज चौबे व शहीद अफरीदी शामिल हैं। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. शब्बीर अख्तर ने बताया कि कालाजार उन्मूलन के लिए अभियान चलाकर नगर पंचायत में छिड़काव कराया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…