परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के रानीपुर के ब्रह्मस्थान स्थित राधाकृष्ण व हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार की देर शाम सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ बाबा तेजोमय बलिराम दास की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर वृंदावन से पधारे गोविंद महाराज ने कहा कि भागवत सुनने सभी कष्टों का नाश होता है तथा सुखद फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि इस दुनिया में सभी लोग धन दौलत के लिए भागदौड़ की जिंदगी जी रहे हैं। लोग भूल जाते हैं कि एक ना एक दिन सबकुछ यही छोड़ कर चले जाना है।
चाहे राजा हो या रंक फिर भी इस भागदौड़ की जिंदगी में लोग अपने कर्तव्य को भूल गए हैं और धन ऐश्वर्य सुख के लिए गलत तरीके से धन हासिल करने के चक्कर में सत्य और असत्य की पहचान नहीं कर पाते हैं इसलिए सभी सुखों को त्यागकर लोगों को सही मार्ग अपनाते हुए अपने कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिए तथा भक्ति में ध्यान लगानी चाहिए ताकि ईश्वर को प्राप्त किया जा सके। इस मौके पर प्रभु, विमल यादव, राहुल कुमार, पवन कुमार, धनंजय कुमार, अमरजीत, मुरली यादव, संजय यादव रानीपुरी, अनिल यादव, विजय यादव समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…