परवेज अख्तर/सिवान: शहर के गोपालगंज मोड़ स्थित डा. राजेंद्र पार्क में शुक्रवार को देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद स्मृति मंच की बैठक हुइ। बैठक में सर्वसम्मति से तीन दिसंबर को देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। मंच के संयोजक रवि रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि डा. राजेंद्र प्रसाद स्मृति मंच द्वारा विगत चार वर्षों से लगातार डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई जा रही है।
इस वर्ष भी मंच उक्त कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से करने जा रहा है। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से कई प्रबुद्ध जनों का आगमन होने जा रहा है जो डा.राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालेंगे। इस मौके पर डा. अमित कुमार मुन्नू, निलेश वर्मा नील, कौशलेंद्र प्रताप, प्रो. विकास आनंद, डा. मृत्युंजय,, मनीष कुमार वर्मा, देवेंद्र गुप्ता, अभिषेक सिंह, डा. मुकेश कुमार, अतुल श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, सत्यम सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…