परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-गोपालगंज मुख्य पथ पर निरकी छपरा गांव के समीप शनिवार की दाेपहर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक किशोर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल किशोर की पहचान थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी जयगोपाल राम के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अंकुश कुमार अपनी बाइक से किसी कार्य से बड़हरिया जा रहा था।
इस क्रम में निरकी छपरा गांव के समीप सामने से तेज गति से आ रही दूसरे बाइक ने अनियंत्रित होकर उसकी बाइक में धक्का मार दिया जिससे अंकुश घायल हो गया। घटना के बाद धक्का मारने वाला बाइक चालक गाड़ी के साथ फरार हो गया। वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…