महाराजगंज: युवक को गोली मारने के मामले में विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के मांझी-बरौली मुख्य पथ के आकाशी मोड़ के समीप 29 नवंबर की सुबह बदमाशों ने दारौदा थाना के रामचंद्रापुर निवासी चंदन कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल युवक का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। इस मामले में घायल के पिता विजय प्रसाद ने शनिवार को थाना में आवेदन देकर तीन नामजद व चार-पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। उसने आवेदन में कहा है कि 29 नवंबर की सुबह मैं अपने पुत्र चंदन कुमार के साथ पोखरा स्थित अपने रिश्तेदार के घर से शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था तभी आकाशी मोड़ के समीप चार-पांच लोगों द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया।

तभी देखा कि हमारे गांव के संजय चौरसिया, सुनील चौरसिया, हरिहर चौरसिया अन्य व्यक्ति के साथ हथियार लेकर खड़े हैं। जब मेरा पुत्र भागने की कोशिश की तो हरिहर चौरसिया ने मारने के लिए कहने लगा। तभी तभी संजय एवं सुनील ने गोली चला दी, गोली मेरे पुत्र चंदन कुमार के कमर में लगी जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिया गया। मेरे पुत्र का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष अंकित कुमार ओझा ने बताया कि प्राथमिकी कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026