बड़हरिया: प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी की झांकी ने सबका मन मोहा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के यमुनागढ़ देवी मंदिर में शनिवार की देर शाम ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ने मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती के रूप में झांकी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, थानाध्यक्ष पंकज कुमार एवं एसआइ दुर्गा कुमारी, मनोरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर ब्रह्मा कुमारी की बहनों ने भगवान शिव को ज्योति बिंदु रूप में बताया।

कहा कि ईश्वर को आज तक किसी ने नहीं देखा, लेकिन भगवान शिव की ज्योति रूप बिंदु जैसा ही हम लोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि इस संसार में वहीं ईश्वर हैं, जो सभी प्राणियों की रक्षा करते हैं और सभी जीव जंतु को समय पर भोजन देते हैं। प्रजा कुमारी ने बताया कि लोगों को हमेशा शाकाहारी भोजन करना चाहिए, तभी सभी लोग स्वास्थ्य रहेंगे। किसी निर्दोष प्राणी को मार कर अपनी भूख मिटाना कहीं से भी उचित नहीं है। इस मौके पर नसीम अख्तर, अश्विनी कुमार, रिजवान अहमद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

हलवा पूड़ी का भोग लगाकर अष्टमी पर हुई मां महागौरी की पूजा

महाअष्टमी पर जिले में विविध धार्मिक आयोजन किए गए। मंदिरों में देवी का शृंगार किया गया। घरों में लोगों ने कुलदेवी का पूजन कर हलवा पूड़ी का भोग लगाया। सोमवार को महानवमी है। इस दिन नौ दिनों से लगातार चल रहा पूजन और अनुष्ठान पूर्णाहुति के दौर में पहुंचेगा। इसके पूर्व नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। देवी मंदिरों में सुबह से देर रात तक भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए लगी रही। मां के भक्तों ने अपने-अपने घरों में मां महागौरी का पूजन-अर्चन कर सुख समृद्धि व परिवार के मंगल की कामना की। देवी मंदिरों में माता के जयकारे के बीच पूजा अर्चना चलती रही।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026