परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर के खलका बाजार चौधरी टोला में डेंगू से तीन लोग की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। शनिवार एवं रविवार को एस-एफडब्ल्यू दीपक कुमार के नेतृत्व में कर्मियों ने चैनपुर के वार्ड संख्या आठ डेंगू और मलेरिया से बचाव को लेकर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया। साथ ही लोगों को घर के आसपास साफ-सफाई रखने का दिशा निर्देश दिया।
ज्ञात हो कि पिछले एक सप्ताह में तीन लोगों की मौत डेंगू से हो गई है। शुक्रवार की देर रात चैनपुर मुबारकपुर पंचायत के शंकर राम के पुत्र सह वार्ड सदस्य संजीत राम की मौत डेंगू से हो गई थी।उसी दिन सुबह में इसी मोहल्ले के तूफानी चौधरी की पत्नी गीता देवी एवं एक सप्ताह पूर्व बालेश्वर राम के पुत्र मुन्ना कुमार की मौत हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और स्वास्थ्य विभाग की टीम वार्ड के लोगों की जांच की। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग डेंगू के मरीज पाए गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…