✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के सुंदरपुर पंचायत में सुंदरी उच्च विद्यालय के पीछे मंगलवार को जल जीवन हरियाली के तहत प्रखंड कार्यपालक सहायक सिद्धार्थ शंकर सिन्हा, मनरेगा लेखापाल विजय कुमार, कनीय अभियंता विनोद हाजरा, मुखिया व बीडीसी द्वारा संयुक्त रूप से करीब दो सौ पौधे लगा पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया। पौधों में आम, अमरुद, लीची, नारियल, नीम सहित अन्य छायादार एवं फलदार पौधे शामिल थे।
ज्ञात हो कि प्रखंड के सुंदरपुर पंचायत में जल जीवन हरियाली के तहत बीडीओ प्रणव कुमार गिरि की देखरेख में पौधे लगाए गए तथा इसकी सुरक्षा के उपाय भी किए गए। इस मौके पर बीडीसी जयराम राम, कनीय अभियंता सुरेंद्र महतो, पंचायत तकनीकी सुधीर कुमार, पंचायत रोजगार सेवक मुकेश कुमार, रीना कुमारी सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि और मनरेगा कर्मी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…