महाराजगंज: कैंसर से एक व्यक्ति नहीं पूरा परिवार होता है बर्बाद : डा. जगजीत

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के तक्कीपुर पंचायत के पिपरा गांव में मंगलवार को संस्कृति उत्थान समिति न्यास सेवा विभाग के तत्वाधान में शैलेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कैंसर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पटना एम्स के कैंसर सर्जरी के एचओडी डा. जगजीत पांडेय ने कहा कि कैंसर से एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है। उन्होंने कहा कि कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है। एक वर्ष से लेकर 80 साल की उम्र में भी कैंसर हो सकता है। उन्होंने कहा कि कैंसर का इलाज संभव है। कैंसर का मरीज सही स्टेज में सही जगह पर पहुंच जाए तो बचाया जा सकता है। डा. जगजीत पांडेय ने बताया कि छुट्टी लेकर जनहित में जागरुकता शिविर चला रहा हूं।

उन्होंने बताया कि जागरुकता के अभाव में लोग कैंसर के प्रथम स्टेज में इलाज के लिए नहीं पहुंच पाते हैं। उन्होंने बताया कि जागरुकता शिविर का परिणाम है कि पूर्व में पटना एम्स में कैंसर के अंतिम स्टेज में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है। अब लोग पहले स्टेज में ही पहुंच रहे हैं जिससे उन्हें बचाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र पांडेय ने किया। इस मौके पर बीडीसी योगेंद्र राय, गौतम प्रसाद पांडेय, परशुराम राय, अजीत पांडेय, रविभूषण ठाकुर, शिव कुमार, अरज सिंह, उमेश सिंह व वैद्य धर्मेंद्र कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026