बड़हरिया: अज्ञात चोरों ने एक ही रात मे घरों से लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी, ग्रामीणों में दशहत

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के भलुआंं दक्षिण टोला में सोमवार की रात में अज्ञात चोरों ने दो घरों मेंं घुसकर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली.चोरों ने पहले मणिकांत सिंह के घर के पीछे से छत पर चढ़ गए व फिर छत से सीढ़ियों के रास्ते आंगन में आ गये. उसके बाद उन्होंने एक कमरे का ताला तोड़कर करीब तीस हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली. चोर एक संदूक व दो अटैची लेते गये, जिसे घर से पश्चिम 50 मीटर की दूरी रखकर उसमें रखे नये व कीमती कपड़े निकाल लिया व बाकी वहीं पर छोड़ दिया. चोरों ने गोदरेज के अलमीरा को  तोड़ने का भरपूर प्रयास किया. लेकिन आलमारी का नहीं टूट सका. उसके बाद चोर बगल के ही विनय कुमार सिंह के घर में सेंधमारी कर से कमरे में घुस गये. चोरों ने घर में रखे  बक्शे का ताला तोड़कर दस हजार रुपये नकद सहित पांच हजार रुपये का कपडा चुरा लिया.

उसके बाद बाद चोरों ने तारक भगत के घर का ताला तोड़ दिया. लेकिन चोरी की घटना को अंजाम देने में सफलता नहीं मिली. चोरों ने शारदा भगत व उपेंद्र कुशवाहा के घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया. बताया जाता है कि चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम 12 से एक बजे के बीच दिया.बाद में जब घर की महिलाओंं ने  जगने पर सामानों को बिखरा देखा तो के जगकर हल्ला किया.उसके बाद शोरगुल सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए.ग्रामीणों ने चोरी घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही रात्रि गस्ती पर निकली पुलिस टीम ने टीम घटनास्थल पहुंचकर छानबीन करने में जुट गयी. छानबीन के दौरान घर के पीछे पश्चिम दिशा में कुछ सामान बिखरा मिला.इस संबंध में स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गयी है.घटना के बाद ग्रामीणों में भय व दहशत का माहौल है. इस मौके पर मिंटू सिंह, मणिकांत सिंह, चंद्रशेकर सिंह ,अमरेश सिंह , कुमार कुंदन, छोटे सिंह, विकास सिंह, गोलू आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026