परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के बसंतपुर, कुमकुमपुर,कन्हौली, सरेयां श्रीकांत व राजापुर पैक्स में 15 फरवरी को होने वाले पैक्स अध्यक्ष के चुनाव में प्रयुक्त होने वाली मतपेटिका की मरम्मती का कार्य युद्धस्तर पर हो रहा है. प्रखंड के पांच पैक्सो में पैक्स अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए कुल 44 मतदान केंद्र बनाए गए है. प्रत्येक मतदान केंद्रों पर एक बड़ी व एक छोटी मतपेटिका मतदान के लिए भेजी जाएगी. इधर मंगलवार को बीडीओ मो. आशिफ व बीइओ कुमार संजीव ने की पांचो पैक्स के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने सामुदायिक भवन हुस्सेपुर, नया सामुदायिक भवन शामपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय करहीं कला, प्राथमिक विद्यालय करहीं कला समेत कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. साथ ही मतदान केंद्र पर मौजूद आवश्यक संसाधन का भी जायजा लिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…