परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया थाना मुख्यालय के जामो रोड स्थित केनरा बैंक के पास खड़ी बाइक को शुक्रवार की शाम को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की संध्या गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी विश्वनाथ साह के पुत्र गौरी शंकर साह खाता खुलवाने के लिए केनरा बैंक बड़हरिया बाजार आये थे.उन्होंने अपनी बाइक हीरो डिलक्स जामो रोड स्थि केनरा बैंक के नीचे हैंडल लॉक लगाकर खड़ी कर दी व केनरा बैंक में खाता खुलवाने चले गए.
जब 20 मिनट बाद खाता खुलवा कर नीचे आये तो बाइक नियत जगह पर नहीं थी. अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर चुरा ली थी. उसके बाद उन्होंने स्थानीय दुकानदारों व लोगों से पूछताछ की.बहुत खोजबीनके बाद भी बाइक मिली तो पीड़ित गौरीशंकर साह ने इस संबंध में अज्ञात चोरो के खिलाफ थाने में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…