परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के भलुवाड़ा पंचायत के भगवानपुर गांव में शुक्रवार के संध्या गुप्त सूचना के आधार पर गठित छापेमारी दल में शामिल अवर निरीक्षक कंचन कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई. पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए तीन लीटर देसी शराब के साथ शराब कारोबारी भगवानपुर निवासी नागेश्वर राम को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराब कारोबारी से पूछताछ के बाद शनिवार को कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
बतादें कि शराबबंदी के बाद भी भगवानपुर गांव निवासी नागेश्वर राम बरसों से देसी शराब बेचने का काम कर रहा था. जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली, जिसको लेकर शराब कारोबारी की गिरफ्तारी व शराब बरामदगी के लिए छापेमारी लेकर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी के अड्डा से तीन लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया. इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी को कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…