मृतक बभनबारा गांव का था रहने वाला
परवेज अख्तर/सीवान :
जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवारा मेन रोड के सदरपुर गांव स्थित पेट्रोल के पास एक युवक बाइक समेत फिसलकर गिर जाने से मौत हो गयी। गुरुवार को बड़हरिया थाना क्षेत्र के बभनबारा गांव के रुदल राम का 22 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार अपनी मौसी के घर गोपालगंज से शादी समारोह में भाग लेकर अपने गांव बाइक से लौट रहा था। बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर पेट्रोल पंप के पास उसने जैसे ही बाइक का ब्रेक लिया, बाइक फिसलती चली गयी। और सिर के बल गिरने से सचिन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
वहीं कुछ लोगों के अनुसार सामने से आ रहे किसी वाहन को साइड देने के लिए ब्रेक लिया। उसके बाद उसकी मोटरसाइकिल फिसलती चली गयी। जिससे सचिन बाईक समेत गिर गया और सिर में चोट आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बाइक की डिक्की में पड़े कागजात देखकर घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजन जैसे ही घटनास्थल पहुंचे दहाड़ मारकर रोने लगे। स्थानीय सरपंच अरविंद श्रीवास्तव ने पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना दी।
सूचना मिलने एसआई अमित कुमार वर्मा, एएसआई मो सैयद हसन, एएसआई शैलेंद्र कुमार सिंह आदि ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सीवान भेज दिया। बताया जाता है कि कोचिंग में बच्चों को पढ़ाने वाला सचिन कुमार तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…