गोपालगंज: जिले के कटेया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में घर में अकेले खाना बना रही एक नाबालिग से उसी गांव के एक युवक के द्वारा घर में घुसकर छेड़छाड़ का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित युवती के पिता ने अपने ही गांव के एक युवक के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि 17 मई की सुबह वे अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने के लिए चले गए और उनकी पुत्री घर में खाना बना रही थी.
इसी बीच मौका पा कर उनके ही गांव का एक युवक घर में घुसकर उनकी पुत्री के साथ छेड़खानी की कोशिश करने लगा. जब लड़की ने शोर मचाया तो उनके घर और आसपास के लोग उक्त युवक को पकड़ लिए. इसी बीच युवक के घर वाले मारपीट करने लगे और उसे छुड़ा ले गए. उक्त युवक लड़की का अश्लील फोटो फेसबुक पर डालता रहता है और हमेशा जानमाल के नुकसान की धमकी देता रहता है। वहीं पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…