परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के भलुआ गांव के एक युवक की 10 मई को सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतक भलुआ निवासी सोमवारी राम के पुत्र ओमप्रकाश राम बताया जाता है। स्वजनों के अनुसार ओमप्रकाश राम सऊदी अरब के मुसैद में सेंट्रिंग का काम करता था। 10 मई को वह ड्यूटी जा रहा था तभी सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
प्रक्रिया के बाद उसका शव बुधवार को उसके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मां कौशल्या देवी, पत्नी नीशू देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं शव देखने के लिए लोगों की भीड़ उसके दरवाजे पर उमड़ पड़ी। सभी स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई भी विदेश में रहता है। मृतक को तीन पुत्र आदर्श कुमार, आदित्य कुमार एवं अभिनय कुमार है। सभी नाबालिग हैं।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…