परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के मांझी- बरौली मुख्य पथ पर रानीबारी बाजार के समीप बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने कैमरा मैन पर चाकू से प्रहार कर कैमरा सेट छीन लिया और फरार हो गए। इस घटना के बाद दहशत का माहौल कायम हो गया। इस मामले में कैमरा मैन रसूलपुर निवासी राजकुमार ठाकुर के पुत्र आशुतोष ठाकुर ने पुलिस को सूचना दी है।पीड़ित कैमरा मैन आशुतोष ठाकुर ने बताया कि बुधवार को अपनी बाइक से सारण के जनता बाजार से कैमरा सेट लेकर घर लौट रहा था।
जब मांझी- बरौली मुख्य पथ पर रानीबारी बाजार के समीप पहुंचा तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पिस्टल एवं चाकू का भय दिखा जबरन कैमरा सेट छीनने लगे। जब मैं इसका विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया तथा कैमरा सेट छीन कर चनचौरा बाजार की ओर फरार हो गए। चाकू दाएं हाथ की बांह पर लगी है। स्थानीय लोगों के सहयोग से मुझे इलाज के लिए महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…