मुख्यमंत्री के आदेश नहीं मानते बड़हरिया के मनरेगा पदाधिकारी – अनुरंजन मिश्रा

परवेज अख्तर/सिवान: पूर्व जिला महामंत्री भाजपा सह सांसद प्रतिनिधि अनुरंजन मिश्रा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लॉक डाउन में गरीब व मजदूरों को काम व भोजन की व्यवस्था करने की मांग की है. उन्होंने मुख्यमंत्री नितीश कुमार को ई-मेल में कहा है कि सीवान जिलान्तर्गत बडहरिया प्रंखड तीस पंचायतों का प्रखंड है, जो गरीब और पिछडा क्षेत्र है. यहां के अधिकाशतः व्यक्ति रोजी रोटी के लेकर विदेश या अन्य राज्यों में मजदूरी करते है. करोना काल से ही अधिकाशंतः लोग अपने घरों पर है. लाकडाऊन के समय मुख्यमंत्री द्वारा यह आदेशित किया गया कि गरीब, मजदूर को काम मिलेगा और भोजन मिलेगा.

जिलाधिकारी अमित पांडेय के निर्देशानुसार स्थानीय प्रशासन बीडीओ, अशोक कुमार सीओ गौरव प्रकाश के नेतृत्व में सामुदायिक किचेन शुरू हो गया, परंतु रोजगार मनरेगा या कृषि विभाग द्वारा नहीं दिया जा रहा है. मनरेगा पदाधिकारी सहित पंचायत रोजगार सेवक क्षेत्र से बाहर है. काम जो हो रहा है वह मजदूरों से न कराकर जेसीबी से कराया जा रहा है. गरीब, मजदूर के सामने आथिक संकट पैदा हो गया. भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा ने मुख्यमंत्री से मांग कि आपके आदेश का पालन बड़हरिया के मनरेगा पदाधिकारी सहित पंचायत रोजगार सेवक नहीं कर रहे हैं. करोना काल में जिलाधिकारी सहित तमाम अधिकारी लगे हुए. परंतु बड़हरिया में लपारवाही बरती जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026