नौतन प्रखंड के प्रमुख-पति राजेश पांडेय के भाई राजीव कुमार ने दिया कोरोना को मात

परवेज अख्तर/सिवान: जहां कोरोना महामारी को लेकर तमाम तरह की नकारात्मक खबरें देखने और सुनने को मिल रही हैं, जिनसे लोगों में भय व्याप्त हो रहा हैं तथा कमजोर हृदय वाले लोग इसे बर्दाश्त भी नहीं कर पा जा रहे हैं. वहीं नौतन के गलिमापुर गांव से एक ऐसी सकारात्मक ख़बर निकल कर आ रही है, जिसे पढ़कर आम लोगों में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और लोग समझ पाएंगे कि कैसे कोरोना जैसी घातक बिमारी को भी सही परामर्श से, सही समय पर, सही दवाओं के सेवन से मात दिया जा सकता हैं. हम बात कर रहे हैं नौतन प्रखंड प्रमुख-पति के छोटे भाई राजीव कुमार की, जो कि प्रथम श्रेणी के ठेकेदार हैं. वे दिनांक 14 अप्रैल 021 को कोरोना से संक्रमित हो गए थे. संक्रमण का स्तर इतना ज्यादा था कि घर के सदस्यों और उनके शुभचिंतको में हताशा फैल गई. चिकित्सकीय परामर्श के साथ घर पर ही उनका प्राथमिक उपचार प्रारंभ किया गया. लेकिन बीमारी दिन प्रतिदिन बढ़ती गई.

फिर आईजीआईएमएस और डीएमसीएच से मेडिकल की पढ़ाई कर चुके डॉक्टर मुकेश कुमार से टेलीफ़ोनिक सहायता लिया गया. उनके दिशा-निर्देश में जांच में पता चला कि संक्रमण का स्तर दो तिहाई तक पहुंच चुका था. फिर भी डॉ मुकेश ने फोन पर ही परामर्श देते हुए इलाज प्रारम्भ किया, जिसमें अंग्रेजी दवाओं के साथ साथ कुछ प्रकृतिक व घरेलू उपचार के बल पर बीमारी कंट्रोल हुई और शीघ्र ही उनकी हालत में सुधार होने लगा. कुछ दिनों तक लगातार इलाज के बाद उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई और वे आज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं. इस बारे में राजीव पांडे ने  बताया कि गोपालगंज के डॉ अभितेष का भी अहम भूमिका रही है जो पूर्व में तिहाड़ जेल में सेवा देने के साथ-साथ मेडिकल ऑफिसर भी रह चुके हैं. उन्होंने यह संदेश दिया कि कोरोना से डरना या घबराना नहीं हैं, बल्कि सही समय पर सही इलाज लेकर कोरोना को मात देना है. इसके लिए उन्होंने उक्त दोनों चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श लेने की भी सलाह दी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026