परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सदर प्रखंड के नरहन गांव में मंगलवार को अनुसूचित जाति जनजाति युवा मोर्चा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र राम ने की। इस दौरान बहुजन नायक कांशीराम की 12 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि रामकिशुन अकेला ने कहा कि कांशी राम ने सोए हुए कौम को जगाया तथा वोट के महत्व को बताते हुए बहुजन नायक बन गए उसके फल स्वरूप डी एस-4 बामसेफ तथा बीएसपी बना कर दो जनों को मुख्यधारा से जोड़ा। बैठक के दौरान पंचायत स्तरीय युवा मोर्चा का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से धनु कुमार को अध्यक्ष, पंकज कुमार को सचिव मिथलेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही राकेश कुमार, रंजन कुमार तथा अनुभव कुमार को संगठन सचिव एवं अमजद अली अंसारी, धनंजय कुमार, अर्जुन कुमार, शत्रुघन कुमार व मनोज कुमार को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…