परवेज अख्तर/सिवान : जंक्शन पर बुधवार को किला बंदी सघन टिकट जांच अभियान मुख्य चल टिकट निरीक्षक आरएन साह के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान 104 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। जिनसे किराया व जुर्माना के रूप में 26 हजार 620 रुपये की वसूली की गई। अचानक जांच अभियान को देख लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं जंक्शन के अंदर बिना टिकट के फंसे लोग किसी तरह से जंक्शन के बाहर निकलने की फिराक में लगे हुए थे। लेकिन हर निकासी द्वार पर टीटीई और आरपीएफ सहित जीआरपी के जवानों की तैनाती के कारण लोग पकड़े जा रहे थे और उन्हें जुर्माना वसूल किया जा रहा था। आरपीएफ एएसआई परेमश्वर कुमार ने बताया कि किलाबंदी कर जंक्शन पर 104 बेटिकट यात्री को पकड़ गया जिससे 26 हजार 620 रुपये वसूली हुई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…