Siwan News

दुर्घटनाओं को दावत दे रहा बैढंगा पुल, वर्षों बाद नहीं हुआ रेलिंग का निर्माण

परवेज अख्तर/सिवान:- बड़हरिया तरवारा मुख्य मार्ग स्थित अर्ध निर्मित लोहिया पुल वर्षों से अप्रिय हादसे की वजह बना हुआ है । बिना रेलिंग का यह पुल कब और किसकी जान का दुश्मन बन जाए इसका कोई ठीक नहीं । बताते चलें कि बड़हरिया से तरवारा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के बीचो-बीच गुजरने वाली नहर के ऊपर निर्मित यह पुल पूरी तरह असुरक्षित है । सड़क के दोनों तरफ नहर है किसी प्रकार का कोई आड़ या सांकेतिक चिन्ह यहां नहीं है जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सके कि सड़क के ठीक दोनों तरफ बड़ा गड्ढा l लिहाजा पूर्व में कई बार यहां अप्रिय घटना है हो चुकी है मालूम हो कि यहां घटीत एक घटना में एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है जबकि कई बार हुई दुर्घटनाओं में बाल बाल लोगों की जान बची है ज्ञात हो कि 2 वर्ष पूर्व इसी जगह स्कूल वाहन भी अनियंत्रित हो गड्ढे में पलट गया था l अधिकतर घटनाएं जाड़े के मौसम में होने वाले कोहरे के कारण होती हैं l क्योंकि घने कोहरे के कारण यहां से गुजरने वाले तमाम छोटे बड़े वाहन चालकों को इस बात का अंदेशा नहीं होता है की पुलिया बिना रेलिंग की है या इसके दोनों तरफ खाई है l एक बार फिर जाड़े की शुरुआत हो चुकी है l और दोबारा लोगों को अप्रिय घटना की चिंता पल पल सता रही है क्योंकि लंबे समय बाद भी उक्त असुरक्षित पुलिया पर रेलिंग का निर्माण नहीं हो सका है l यदि समय रहते उक्त असुरक्षित पुलिया पर सुरक्षा की पहल नहीं की गई तो आने वाले समय में फिर कोई अनजान और बेकसूर व्यक्ति किसी अनहोनी की शिकार हो सकता है। अर्थात यह पुलिया कभी भी किसी की जान का दुश्मन बन सकती है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026