परवेज अख्तर/बैकुंठपुर(गोपालगंज):- जिले के बैकुंठपुर स्थानीय थाने के खैरा आजम गांव में बीती रात्री चोरों ने दो घरों से नकदी सहित लगभग पांच लाख रुपया की आभूषन व कपड़ा की संपत्ति चोरी कर ली है | घटना के संबंध में संतोष प्रसाद ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है | दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि संतोष प्रसाद की पत्नी जब देर रात सोकर जगी तो घर का दरवाजा खुला हुआ था | उसके बाद वह परिवार के अन्य सदस्यों को जगाई | परिजनों नें देखा कि घर के अंदर कमरे में रखे पेटी भी गायब था | पेटी में अस्सी हजार रुपये नगद सहित करीब चार लाख रुपये मूल्य की आभूषण भी थे | इसके बाद चोरों ने पड़ोसी मुन्ना प्रसाद के घर को निशाना बनाया | जहां से बारह हजार रुपये नकदी सहित करीब बीस हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली | चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने एक किलोमीटर के दायरे में पेटी से समान, नगदी व गहना निकाल कर खाली पेट को खेत में फेंक दिया | पीड़ित गृह स्वामियों ने थाने में तत्काल चोरी गए सामान व नकदी बरामदगी की गुहार लगाई है | थानाध्यक्ष अमितेश कुमार ने बताया की दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है | घटना में शामिल गिरोह के बारे में भी पता लगाया जा रहा है |
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…