परवेज अख्तर/सिवान : बजाज ऑटो ने अपनी 150 सीसी प्लसर बाइक के नए वर्जन नियॉन को मार्केट में उतारा है। इसकी स्टालिश लूक युवाओं को काफी आकर्षित कर रही है। शहर के महादेवा रोड स्थित मिशन बजाज शोरूम में इस बाइक के ग्राहकों की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। प्लसर 150 सीसी नियॉन कलेक्शन को नए कलर्स और ग्राफिक्स के साथ लांच किया गया है। शोरूम के निदेशक पार्थ अग्रवाल ने बताया कि मैट ब्लैक पेंट के साथ यह तीन नए कलर में उपलब्ध है। इसमें नियॉन रेड, सिल्वर और येलो कलर शामिल है। इन नियान कांट्रास्ट को बाइक के चारों ओर अलग-अलग जगहों जैसे हेडलैंप, रियर ग्रैब रेल, साइड मेश पैनल, टैंक और टेल आदि पर देखा जा सकता है। इसकी कीमत 65 हजार रूपए हैं। उन्होंने बताया कि नियॉन कलेक्शन केवल रियर ड्रम ब्रेक वाले बेस ट्रिम में उपलब्ध है। मेकेनिकल तौर पर नियॉन यह 150 प्लसर पहले जैसा ही है, लेकिन इसमें नए कलर्स और ग्राफिक्स ने बाइक की खूबसुरती को अद्भूत बनाया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…